हादसे में टांग गंवाने वाली इस बच्ची की किस्मत का सोशल मीडिया कनेक्शन
सोशल मीडिया के कई पहलु हैं। सकारात्मक पहलु भी नकारात्मक पहलु भी। कई बार यही सोशल मीडिया कई लोगों के लिए वरदान साबित हो जाता है। आज ऐसी ही एक स्टोरी हम आपको बता रहें हैं। जिसमें एक छोटी बच्ची के लिए यही सोशल मीडिया शायद उसके जीवन की सबसे खुशनुमां खबर लेकर आया है।
दरअसल इस स्टोरी का प्लाट है बिहार। बिहार के जमुई जिले की रहने वाली एक लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जमुई की रहने वाली ये छोटी बच्ची एक टांग पर चलते हुए किसी तरह पीठ पर बैग लिए स्कूल जा रही है। कड़ी धूप में नंगे पांव चलती ये बच्ची अपने हौसले की बदौलत बिना किसी की मदद के स्कूल के लिए निकली। वीडियो में जानकारी दी गई है कि बच्ची का पांव किसी हादसे में कट गया।
ट्वीटर पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और इस बच्ची की हौसला अफजाई की। लोगों ने इस बच्ची के जज्बे को सलाम किया। इनमें से कई लोग इस बच्ची की मदद का प्रस्ताव भी लेकर आए। लेकिन इसी बीच ये वीडियो सोनू सूद को दिख गया। बस फिर क्या था। सोनू सूद ने इस वीडियो में क्वोट रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘अब यह अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी, टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया।’सोनू सूद के इस रिप्लाई के बाद उम्मीद जगी है कि अब बच्ची न सिर्फ अपने दोनों पैरों पर खड़ी हो पाएगी बल्कि सफलता की नई उंचाइया भी छू पाएगी।
https://twitter.com/SonuSood/status/1529365148359532544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1529365148359532544%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fviral-video-of-a-girl-on-one-feet-goes-viral%2F
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review