दगाबाज दरोगा: शादी का झांसा देकर विधवा से किया रेप!
- पुलिस अधीक्षक ने बैठाई जांच
शामली। शामली में एक दरोगा ने शादी की झांसा देकर विधवा के साथ सात महीने तक रेप किया। विधवा ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा एक मंदिर ले जाकर झूठी शादी की। उसके बाद मुझे एक किराए का मकान दिलाया। जहां पर उसने मेरा सात महीने तक शोषण किया। जब मैंने कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक में सीओ सिटी को जांच कर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिया।
मामला सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा से जुड़ा है। जहां पर आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के रेल पार की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी सहारनपुर जनपद के कस्बा ननौता मोहल्ला शेख जागदान में राजू नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। 4 साल पहले उसके पति राजू की मृत्यु हो गई थी।
तब वह अपने मायके वापस आई तो उसकी मुलाकात सदर कोतवाली में तैनात दरोगा कृष्ण अवतार से हुई। दरोगा कृष्ण अवतार मुझसे बार-बार शादी के लिए कहता रहता था। उसने बताया कि मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है। फिर उसने मुझे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद 20 नवंबर 2023 को एक मंदिर में ले जाकर हिंदु रीति रिवाज से मेरे साथ शादी कर ली।
मोहल्ला रेल पार में स्थित तेज सिंह वाली गली में तीन कमरों का एक मकान दिलवा कर लगातार 7 महीने तक मुझे वहां पर रखा। जब मैंने उससे कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा तो 7 महीने तक मुझे झांसा देता रहा, लेकिन कोर्ट मैरिज नहीं की।
पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा ने मेरा सात महीने तक शोषण किया। मैं 30 मई को कुछ दिनों के लिए अपने मायके मां के पास गई थी। इसके बाद जब मैं वापस आई तो वह सारा सामान उठा कर ले गया। पड़ोस के लोगों ने बताया की वह काफी दिन पहले सब सामान लेकर जा चुका है। जब मैंने दरोगा के मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा तो वह नम्बर स्विच ऑफ जा रहा है। मैंने अपने मोहल्ले को लोगों से पूछा तो बताया कि वह किसी अन्य महिला को दो दिन मकान पर रखा था। बाद में सामान लेकर चला गया। मकान से सारा सामान भी गायब था।
सीओ सिटी को सौंपी जांच
पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पीड़ित महिला की तहरीर पर सीओ सिटी श्याम सिंह को जांच देकर जल्दी जांच रिपोर्ट देने और कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review