Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट 

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट 

 नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, वैभव गहलोत जालोर से चुनाव लड़ेंगे

Lok Sabha Election 2024 - नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे। जबकि मेघालय से दो और नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक नाम सामने आए। इन 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं और 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram