BSNL ने जारी किए 400 से कम वाले ये शानदार प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे
BSNL आज भी अपने किफायती प्लान्स के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि जिन यूजर्स को तेज स्पीड चाहिए है तो वो इसे थोड़ा कम पसंद करते हैं। अगर आपके लिए ज्यादा स्पीड मायने नहीं रखती है तो आप BSNL के प्रीपेड प्लान की ओर रुख कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कम दामों में ज्यादा सुविधा मिलती है। वहीं प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां इसी बजट में कम फायदे प्रदान करती है, लेकिन इंटरनेट स्पीड ज्यादा बेहतर मिलती है। आइए BSNL के इस प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि इसी बजट में अन्य कंपनियां क्या प्रदान करती हैं।
BSNL का 397 रुपये वाला प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 200 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में ट्रूली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। मुंबई और दिल्ली में अनलिमिटेड डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में Lokdhun कंटेंट और PRBT का एक्सेस मिलता है जो कि 60 दिनों तक चलता है।
Read More.
Airtel का 399 रुपये वाला प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile, Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।
Jio का 395 रुपये वाला प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता के लिए इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में कुल 1000 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review