यूपीः बिजली बिल जमा करने के नाम पर थमा रहे फर्जी रसीदें, यहां पकड़ा गया लाखों का घपला

यूपीः बिजली बिल जमा करने के नाम पर थमा रहे फर्जी रसीदें, यहां पकड़ा गया लाखों का घपला

शामली: उत्तर प्रदेश के बड़ौत में विद्युत बिल जमा कराने के नाम पर बागपत के 150 से अधिक उपभोक्ताओं से 40 लाख रुपयों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी करने वाले दलालों ने भोले-भाले उपभोक्ताओं को अपने झांसे में लेकर उनसे यह रुपये ऐंठ लिए और उन्हें बिजली बिल की फर्जी जमा रसीद थमा दी। मामला उजागर होने पर ऊर्जा निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अफसर जांच करने में जुट गए है।

ख्वाजा नंगला गांव के किसान विनोद पुत्र रामपाल से एक दलाल ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 45 हजार रुपये ऐंठ लिए और उसे फर्जी जमा रसीद थमा दी। बिल जमा न होने पर ऊर्जा निगम की टीम विनोद के घर पर विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची तो मामला उजागर हुआ। विनोद ने आरोपी के खिलाफ छपरौली थाने पर मामला दर्ज कराया है।

रठौड़ा गांव के किसान जयपाल की ट्यूबवेल का बिल लगभग 1. 26 लाख रुपये था। बिल जमा कराने के नाम पर ऊर्जा निगम में सक्रिय एक दलाल ने जयपाल से 54,650 रुपये ऐंठ लिए और उसे फर्जी जमा रसीद थमा दी। टीम जब जयपाल का विद्युत कनेक्शन काटने उसके घर पहुंची तो मामला उजागर हुआ। ख्वाजा नंगला गांव के किसान बिजेंद्र पुत्र रामधन से बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 90 हजार रुपये ऐंठ लिए गए और उसे भी ऊर्जा निगम की फर्जी जमा रसीद थमा दी गई। अब किसान परेशान है, क्योंकि एक ओर जहां किसान के साथ ठगी हुई है, वहीं विभाग बिल जमा कराने का दबाव बना रहा है।

जनपद शामली के गांव किवाना के रहने वाले दीपक बड़ौत नगर मेेें एक फैैक्ट्री में काम करता है। उसे भी जनपद बागपत के एक दलाल ने 20 हजार रुपये बिल जमा कराने के नाम पर ऐंठ लिए।

मामले की जांच शुरू, एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देश जारी

एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह बिजली बिल जमा कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी का प्रकरण संज्ञान में आया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सभी एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं से ठगी का मामला संज्ञान में आते ही विभागीय स्तर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि सीधे बिजली दफ्तरों के काउंटर पर बिल जमा कराने आए, किसी के बहकावे में बिल्कुल ना आए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram