सलमान खान को फिर मिला जान से मारने की धमकी, कहा-अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा

सलमान खान को फिर मिला जान से मारने की धमकी, कहा-अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद उनके अपार्टमेंट के बहार सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड के भाईजान को मारने की धमकी दी है। शनिवार को सलमान को एक धमकी भरा ईमेल आया। ये ईमेल मोहित गर्ग के नाम से अभिनेता को आया है। 

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उसने एक्टर को खुले आम धमकी दी थी। लॉरेंस ने कहा कि उसके जीवन का एक मात्र लक्ष्य सलमान खान को मारना है। इसके साथ ही उसने कहा कि अगर वह माफ़ी मांग लेगा तो सब वहीं खत्म हो जाएगा। 

सलमान के मैनेजर और उनके करीबी दोस्त प्रशांत गुंजालकर को एक्टर के लिए धमकी भरा ईमेल मिला। प्रशांत ने तुरंत पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और मोहित गर्ग के खिलाफ अभिनेता को धमकी भरा ईमेल भेजने के जुर्म में एफआईआर दर्ज कर दी है। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी इस वक्त जेल में बंद है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भरा ईमेल शनिवार दोपहर दो बजे अभिनेता के ऑफिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ईमेल पर आया था। धमकी भरा ईमेल मोहित फर्ज की आईडी से भेजा गया था। मेल में लिखा था ” गोल्डी भाई को तेरे बॉस सलमान से बात करनी है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू देख ही लिया होगा उसने। अगर नहीं देखा तो बोल देना उसको की देख ले।

मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। अगर फेस टू फेस करना है तो वो भी बता देना। इस बार तो सूचित कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।”धमकी के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह बिश्नोई समाज की राडार पर पहले भी रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram