दो दिन में निपटा लें ये जरूरी काम, छोटी सी लापरवाही पड़ेगी भारी

दो दिन में निपटा लें ये जरूरी काम, छोटी सी लापरवाही पड़ेगी भारी

अगर आपने 31 मार्च तक ये 10 जरूरी काम नहीं निपटाए तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके इन जरूरी कामों में बैंकिंग और निवेश से जुड़े हुए 10 काम शामिल हैं। वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब बस तीन दिन का समय शेष है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

1 – पैन को आधार के साथ लिंक कराएं

पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो यह निष्क्रिय (इनआपरेटिव ) हो जाएगा। और इनआपरेटिव पैन का उपयोग करने पर आप पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है।

डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट http://incometax.gov पर जाएं। यहां आधार स्टेटस पर क्लिक करें। इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार और पैन नंबर डालकर व्यू आधार लिंक स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन पर आधार-पैन से लिंक है या नहीं, इसकी जानकारी आ जाएगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov पर जाएं। लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको पैन नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में दर्ज नाम डालकर लिंक आधार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके दोनों नंबर को लिंक करने की प्रक्रिया में डाल दिए जाएंगे।

2- इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दें

2019-20 के लिए देर से या संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आखिरी दिन 31 मार्च है। रिवाइज्‍ड रिटर्न तब फाइल किया जाता है, जब ओरिजिनल रिटर्न फाइल करते समय कोई गलती हो जाती है। वही देर से रिटर्न भरने पर 10 हजार रुपए की लेट फाइलिंग फीस देनी होती है।

3- इनकम टैक्स छूट पाएं

इनकम टैक्स में छूट पाने के लिए आपको 31 मार्च तक निवेश करना होगा। इनकम टैक्स एक्ट के कई सेक्शन जैसे 80सी और 80डी के तहत किए गए निवेश पर टैक्स छूट मिलती है।

4- टैक्स छूट के लिए इक्विटी फंड से प्रॉफिट बुक करें

अब स्टाक्स और इक्विटी फंड पर एक लाख रुपए से ज्यादा के लांग-टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स लगता है। अगर आपको एक लाख रुपए तक के लाभ पर टैक्स छूट का फायदा उठाना है तो 31 मार्च से पहले प्रॉफिट बुक करें।

5- छोटी बचत योजनाओं से बैंक अकाउंट लिंक करें

डाकघर में छोटी बचत योजना जैसे टाइम डिपाजिट, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या मंथली स्कीम खातों को 31 मार्च तक बैंक के सेविंग अकाउंट या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से जुड़वा लें। एक अप्रैल से इन योजनाओं का पैसा सेविंग खाते में ही मिलेगा। ऐसा करने पर ब्याज का पैसा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ट्रांसफर हो जाएगा।

6- पीएम किसान योजना के लिए ई- केवाइसी

जो किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें 31 मार्च तक केवाइसी कराना जरूरी है। 31 मार्च के बाद जिन किसानों ने खाते में केवाइसी नहीं कराया होगा, उन्हें भारत सरकार से 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे।

7- बैंक और डीमैट अकाउंट की केवाइसी

31 मार्च 2022 तक डीमैट और बैंक अकाउंट धारक केवाइसी अपडेट करा लें। नियम के मुताबिक ऐसा न करने पर आपका बैंक खाता बंद हो सकता है। और अगर आपके डीमैट अकाउंट की केवाइसी नहीं होती है तो डीमैट अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

8 -पीपीएफ, एनपीएस, और सुकन्या खाते में जमा कराएं न्‍यूनतम राशि

अगर आपका पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, नेशनल पेंशन स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना खाता है और इस वित्त वर्ष में उसमें पैसे नहीं डाले हैं तो इनमें कुछ रकम जरूर डाल दें। पैसे नहीं डाले जाने पर ये इनएक्टिव हो जाएंगे। इन्हें दोबारा एक्टिव करवाने के लिए आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

9- फॉर्म 12बी जमा करें

अगर आपने एक अप्रैल, 2021 के बाद नौकरी बदली है, तो पुरानी नौकरी में कटे टीडीएस जानकारी नई कंपनी को जरूर दें। यह जानकारी फॉर्म 12बी के जरिए दें। 31 मार्च तक ऐसा न करने पर कंपनी ज्यादा टीडीएस काट सकती है।

10- प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई करें

भारत में सरकार द्वारा लोगों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। इसके तहत पहली बार घर खरीदने वालों को सरकार होम लोन के ब्याज में सब्सिडी दे रही है। जो अधिकतम 2.67 लाख रुपए तक की होती है। विभिन्‍न आय वर्ग को अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है। इस स्कीम का फायदा 31 मार्च तक लिया जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram