पाकिस्तान दुष्प्रचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन का चैंपियन ,अलापता कश्मीर राग

पाकिस्तान दुष्प्रचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन का चैंपियन ,अलापता कश्मीर राग

अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की तू तू हो रही है इसके बावजूद पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है पंचशीर के मामले में घिरने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आया और कश्मीर का राग अलापने लगा। यह पाक रोना हमेशा का है ,जब भी किसी मुद्दे पर पाक को घेरा जाता है वह कश्मीर कश्मीर चिल्लाने लगता है।लेकिन इस बार तस्‍वीर कुुछ अलग है... अब अफगानिस्‍तान की पंजशीर घाटी में हवाई हमले को लेकर घिरे पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर का राग अलापने के लिए फर्जी डोजियर का सहारा लिया है। पाकिस्‍तान ने रविवार को एक फर्जी डोजियर जारी किया जिसमें कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी के साथ इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 131 पन्नों का डोजियर जारी किया। कुरैशी ने यह भी कहा कि डोजियर को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा किया जाएगा। दरअसल ताजिकिस्तान समेत दुनिया के तमाम मुल्‍कों में लोग पाकिस्‍तान पर अफगानिस्‍तान में दखलंदाजी करने का आरोप लगा रहे हैं।
पंजशीर घाटी में जातीय ताजिकों के खिलाफ हवाई हमले को लेकर भी पाकिस्‍तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। हाल ही में ताजिकिस्तान में लोगों ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में पाकिस्‍तान को शामिल किए जाने का तीखा विरोध किया था। ताजिक लोगों ने ताजिकिस्‍तान सरकार से राजधानी दुशांबे में एससीओ के आगामी शिखर सम्मेलन में इमरान खान के बहिष्कार की मांग की थी। यही नहीं अफगानिस्‍तान में भी लोगों ने नई सरकार के गठन में पाकिस्‍तान की दखलंदाजी का पुरजोर विरोध किया था।नाटो देशों ने भी उन कारणों की पड़ताल करने का फैसला किया है जिसके चलते अफगानिस्तान पर बड़ी तेजी के साथ तालिबान का कब्जा हुआ। जर्मनी के अखबार डाई वेल्ट में शनिवार को प्रकाशित अपने लेख में नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि अफगानिस्‍तान में जो कुछ हुआ वह बहुत ही दुखद था। इन घटनाओं से अफगान के साथ ही पूरी दुनिया हैरान रह गई है। नाटो को इससे सबक लेना चाहिए। कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशे जाने की दरकार है।
सनद रहे आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली विश्‍व संस्‍था एफएटीएफ भी पाकिस्‍तान का आगाह कर चुकी है। यही वजहें हैं कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पाकिस्‍तान मौजूदा वक्‍त में बुरी तरह घिर गया है। पाकिस्‍तान की पुरानी आदत है कि जब भी वह अंतरराष्‍ट्रीय पटल पर घिरता है तुरंत कश्‍मीर का राग अलापने लगता है। हालांकि इस बार उसने बेशर्मी की हद पार करते हुए इसके लिए डोजियर का सहारा लिया है जबकि भारत उसे बार बार आगाह कर चुका है कि कश्‍मीर उसका अभिन्‍न हिस्‍सा है और वह आंतरिक मामलों में दखल से बाज आए।
कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा
भारत बार-बार पाकिस्तान को साफ शब्दों बताता रहा है कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। भारत ने पाकिस्तान को बार बार वास्तविकता स्वीकार करने की तथा भारत विरोधी समस्त दुष्प्रचार को रोकने की भी नसीहत दी है लेकिन पाकिस्‍तानी हुक्‍मरान है कि सुधरने का नाम नहीं लेते। कुरैशी ने कहा कि डोजियर 113 संदर्भित घटनाओं पर आधारित है जिनमें 26 अंतरराष्ट्रीय मीडिया से, 41 भारतीय थिंक-टैंक संस्थानों से और केवल 14 पाकिस्तान से प्राप्त हुए।दुनिया जानती है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में पाकिस्तान चैंपियन है और उसकी सेना बलूचिस्तान में किस तरह से आम लोगों का दमन और उत्पीड़न करती है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्‍तान को कई बार मानवाधिकार के मुद्दों पर शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी है। यही नहीं कई बार वह कश्‍मीर मसले पर भी मुंह की खा चुका है। पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों पर ज्‍यादतियों की तमाम रिपोर्टें दुनिया के सामने हैं फ‍िर भी पाकिस्‍तान है कि भारत के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने से बाज नहीं आता है।
बता दें कि आतंकवादियों को पनाह और आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में शामिल किया गया है। इस सूची से निकलने के लिए पाकिस्तान व्याकुल है। उसने दिखावे के लिए कई आतंकियों के खिलाफ दिखावे की कार्रवाई भी की है परंतु दुनिया के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो चुके पाकिस्तान पर किसी को भरोसा नहीं। झूठ के इस डोजियर का सबसे मजेदार तथ्य पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकार पर भारत को नसीहत देना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram