कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने यहूदी छात्रों की सुरक्षा में विफलता पर अमेरिकी सरकार को 200 मिलियन डॉलर का मुआवज़ा देने पर सहमति जताई

कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने यहूदी छात्रों की सुरक्षा में विफलता पर अमेरिकी सरकार को 200 मिलियन डॉलर का मुआवज़ा देने पर सहमति जताई

न्यूयॉर्क: कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी प्रशासन को 200 मिलियन डॉलर (करीब ₹1720 करोड़) की भारी भरकम राशि देने पर सहमति जताई है। यह भुगतान विश्वविद्यालय द्वारा अपने यहूदी छात्रों की सुरक्षा में विफल रहने के आरोपों के चलते किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह राशि तीन वर्षों में संघीय सरकार को दी जाएगी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की पुष्टि अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी की है।

इसके बदले में सरकार ने मार्च में जिन 400 मिलियन डॉलर की अनुदान राशि को रोका या समाप्त किया था, उनमें से कुछ हिस्सों को वापस देने का आश्वासन दिया है।

ट्रंप प्रशासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी को पहली बार निशाना बनाया था। आरोप था कि पिछले साल न्यूयॉर्क कैंपस में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान विश्वविद्यालय यहूदी-विरोधी घटनाओं को रोकने में असफल रहा था।

मार्च में ही यूनिवर्सिटी ने व्हाइट हाउस की कुछ प्रमुख शर्तों को भी स्वीकार कर लिया था, जिससे यह समझौता संभव हो सका।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram