Idukki Dam का जलस्तर बढ़ा, मूसलाधार वर्षा ने बिगाड़े केरल के हालात, 5 की मौत
नई दिल्ली: केरल में हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा कर रखी हैं। जगह जगह जल भराव जैसे हालात पैदा हो गये हैं ।कई दिनों से हो रही तेज बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है. बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की Idukki में देखने को मिल रहा है.तेज बारिश की वजह से इडुक्की बांध Idukki Dam का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है. बारिश के कारण केरल में अलग अलग जगहों में कुल पांच लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है. केरल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम विभाग ने दक्षिण राज्य केरल के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले के मोलामट्टम में एक महिला मृत पाई गई. अधिकारियों की मानें तो महिला कार में बैठी थी और तेज बारिश के कारण वह कार के साथ करीब डेढ़ किमी तक पानी में बह गई. बारिश की वजह से कोट्टायम से तीन, इडुक्की जिले में दो की अब तक मौत हो गई है
तेज बारिश के चलते इडुक्की में कई जगहों पर लैंड स्लाइड की भी खबरे सामने आई हैं. इसके अलावा कोट्टायम जिले के कूटिकल में 16 लोग लापता है. भूस्खलन की वजह से कई इलाके शहर से अलग थलग हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि लैंड स्लाइड होने की वजह से पुलिस और दमकल कर्मी भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं ।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है. वहीं पढानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिले के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के दक्षिण और मध्य जिले पहले ही बारिश की चपेट में हैं लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक राज्य के उत्तरी जिलों में भी तेज बारिश शुरू हो सकती है.
इस बीच मुख्यमंत्री विजयन ने बारिश से खराब होते हालात को देखते हुए एक उच्च स्तरीय मीटिंग भी बुलाई. मीटिंग में कोविड प्रोटोकॉल के साथ बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया गया और आगे की स्थिति के लिए अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए गए. एनडीआरएफ के साथ सेना के जवानों को भी राहत बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review