लालच और मोह माया मे अपनी जमापूंजी से धोया हाथ,ठग ने खाते से उड़ाए 1 लाख 51 हजार 999 रू
पानीपत: साइबर क्राइम की आए दिन घटनाएं बढ़ती जा रही है लोग इन साइबर ठगों की बातों में फंस कर और मोह माया मे अपनी जमापूंजी भी गंवा रहे हैं ।
नांगल खेड़ी गांव केc ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके मोबाइल फोन पर ठग ने बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की वेल्यू बढ़ाने की बात कही। ठग ने बातों में उलझाकर उससे ओटीपी पूछा और खाते से 1 लाख 51 हजार 999 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने ठग को काल कर रुपये वापस करने को कहा, लेकिन ठग ने फोन बंद कर लिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके ठग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ठग की काल डिटेल खंगाल रही है ।
देशराज कालोनी के एमडी रिजवान ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका एसबीआइ में खाता है। उसने बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। उसका क्रेडिट कार्ड अन्य किसी व्यक्ति के पास चला गया। ठग ने क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर ओटीपी पूछा और खाते से 25295 रुपये निकाल लिए। इसके बाद से ठग का फोन बंद है। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिये ठग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस आनलाइन ठगी से बचने के लिए बार-बार एडवाइजरी करके लोगों को आगाह कर रही है। साइबर ठग लोगों से ओटीपी पूछकर ठगी की वारदात कर रहे हैं। विकास नगर में किराये पर रहे वाले संजीव कुमार झा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 2500 रुपये दोस्त को भेजे थे। दोस्त के खाते में रुपये नहीं गए तो उन्होंने एसबीआइ कस्टमर केयर में काल की। काल कट गई और थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से काल आया। व्यक्ति ने बताया कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है। ठगी ने उससे पिन नंबर और ओपीटी पूछकर खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए। उधर, गढ़ी सिकंदरपुर गांव की सोनिया शर्मा से ठग ने ऐनीडेस्क एप डाउनलोड कराया और फोन हैक करके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review