आज से दो दिनों तक झांसी व ललितपुर के अफसरों पर पेंच कसेंगे CM योगी

आज से दो दिनों तक झांसी व ललितपुर के अफसरों पर पेंच कसेंगे CM योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्य तथा कानून-व्यवसथा की समीक्षा का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अयोध्या के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा है। इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिन में करीब 2:30 बजे लखनऊ से झांसी के लिए हेलिकाप्टर से रवाना होंगे। वह 3:50 बजे झांसी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद उनका चार बजे झांसी मंडल के आयुक्त के सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसी सभागार में एक घंटा 4:30 से 5:30 तक झांसी मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था समीक्षा करेंगे। बैठक में जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5.30 से 6.30 बजे तक झांसी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनका झांसी के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री रविवार को झांसी के पुलिस लाइन से 8:30 बजे मध्य प्रदेश के दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर उनका मां पीतांबरा पीठ दतिया में पूजा तथा दर्शन का कार्यक्रम है। 9:30 बजे दतिया से प्रस्थान करने के बाद फिर झांसी वापसी करेंगे। यहां पर उनका गुलारा ग्रामसभा पेयजल योजना स्थल पर करीब एक घंटे का जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है।

झांसी से करीब 10:30 प्रस्थान करने के बाद वह ललितपुर के कचनौंदा बांध पेयजल परियोजना स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वह तक-जलजीवन मिशन योजनांतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कचनौंदा हेलीपैड से वह करीब 11 बजे पुलिस लाइन ललितपुर पहुंचेंगे। पुलिस लाइन सभागार, ललितपुर में आधा घंटा तक उनका जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद एक घंटा तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 12:30 बजे वह ललितपुर में कथावाचक मोरारी बापू जी के कथास्थल पहुंचेंगे। यहां से हेलिकाप्टर से नेहरू महाविद्यालय प्रांगण ललितपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram