Lok Sabha Election 2024: चुनावी पारी में पहली बार प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए रामायण के "राम"

Lok Sabha Election 2024: चुनावी पारी में पहली बार प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए रामायण के  "राम"

- सीएम योगी संग अरुण गोविल ने प्रबुद्ध सम्मेलन में मांगा सबका स्नेह

- सीसीएस युनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित हुआ प्रबुद्धजन सम्मेलन 

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन जरिए हापुड़-लोकसभा प्रत्याशी रामायण के "राम" अरुण गोविल शहर के प्रबुद्ध लोगों से रूबरू हुए। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ इसके गवाह बने। 

सम्मेलन में अति सहज भाव से अरुण गोविल ने लोगों के सामने अपनी संक्षिप्त बात रखी। अरुण गोविल को शहर के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रबुद्धजन सम्मेलन में शहर के लगभग 15 सौ चुनिंदा लोगों को बुलाया गया था। इनमें शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स, उद्यमी शामिल रहे। 
जयश्रीराम के जयकारों के बीच मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि जब इतनी बार जय श्री राम के जयकारे लगते हैं तो महसूस होता है कि मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नाम में बहुत समानता है। पहली बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे तक हमने ट्वीट किया था कि सन्यासी से अच्छा राजा कोई नहीं होता अब परिणाम सामने है और योगी जी ने इसे साबित किया है। अयोध्या जाकर पहले मन दुखी होता था अब आनंद में डूबा है।

गोविल ने अत्यंत बेबाकी से कहा कि मेरठ-लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लगता है कि मेरी घर वापसी हो गई है। श्रीराम की कृपा से अपने घर वापस आने का मौका मिला है। अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। अपने जन्मस्थान और मोदी के भरोसे के काबिल बनना है यही उनका लक्ष्य है। पहले मेरठ छोटा शहर था, लेकिन अब महानगर हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पूरी तरह से बदल चुका है। योगी ने मुख्यमंत्री के रूप में इसे साबित भी किया है। पहले यहां साल में एक-दो छात्रों की हत्या होना आम बात थी और तब माह भर तक कालेज बंद होते थे लेकिन अब योगी के आने के बाद से कानून व्यवस्था में काफी बदलाव आया है।
अपने संक्षिप्त संबोधन में गोविल ने खुले तौर पर तो नहीं लेकिन प्रकारांतर से शहर के प्रबुद्धजनों से स्नेह देने की मांग की। लोगों ने भी दिल खोलकर अरुण गोविल का स्वागत किया और उन्हें साथ देने का भरोसा दिलाया। 

चुनाव में भी इतिहास रचेंगे अरुण गोविल: सीएम योगी

प्रबुद्धजन सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ मंचन किया था। ठीक उसी प्रकार अब भी मेरठ में इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ हमेशा इतिहास रचता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पर्व और त्योहार को फूहड़ बनाने का प्रयास हो रहा था, लेकिन इस बार भी होली के अवसर पर ‘जो राम को लाए हैं’ गीत बज रहा था। यह परिवर्तन हुआ है। लॉकडाउन के समय रामायण एक बार फिर घर-घर तक पहुंचा, जिससे दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि मेरठ की पहचान ऐसे राम के चरित्र को निभाने वाले से बन रही है, जिसने तीन दशक पहले भी मजबूती से मंचन किया था। कोतवाल धन सिंह गुर्जर के बलिदान का भी मेरठ साक्षी रहा है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा आदि ने संबोधित किया। उधर, कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने भी काव्य पाठ किया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram