Cm yogi ने मेरठ की क्रांतिधरा से दिया स्वच्छ उत्तर प्रदेश का संदेश
मेरठ। शुक्रवार को Cm yogi आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मेरठ जिले में पहुंचे। इस दौरान जहां सीएम योगी ने पुलिस लाइन से नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, कमिश्नरी सभागार में तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। सीएम योगी ने विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि शुक्रवार को Cm yogi मेरठ और हापुड़ के दौरे पर आए थे। सुबह को सीएम योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। जहां से उन्होंने नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली 76 गाड़ियों और पांच बड़े ट्रक्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, विजय पाल सिंह तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर सुनीता वर्मा, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि मंच पर मौजूद रहे। सीएम योगी ने दावा किया कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को इन डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से काफी मदद मिले।इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत भी किया। जिसके बाद सीएम योगी ने मेरठ कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक ली। बैठक में मंत्री संजीव बालियान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर के सेवा कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान और पीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित नगर आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा, सीडीओ शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में Cm yogi ने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था सहित विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने अपराधियों से सख्ती के साथ निपटने के निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि सीएम योगी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हापुड़ के लिए रवाना हो गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review