Meerut: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी में जश्न

Meerut: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी में जश्न

- रेहड़ी-ठेले वाले फल विक्रेताओं को जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने खिलाए लड्डू

- कहा- देश मोहब्बत की बुनियाद पर बढ़ागा आगे

मेरठ। आम आदमी पार्टी ने कांवड़ यात्रा-नेमप्लेट विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पर एकत्र होकर रेडी पटरी लगाने वाले फल विक्रेताओं को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने  कहा कि देश मोहब्बत की बुनियाद पर आगे बढ़ेगा, नफ़रत के लिए भारत में कोई जगह नहीं। हम तमाम लोग जाति धर्म संप्रदाय अलग मजहब के होने के बाद भी आपसी प्रेम मोहब्बत के साथ में रहते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस आदेश से देश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के प्रति दुर्भावना और भेदभाव फैलाने की मंशा थी।

उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर्फ आदेश नहीं है। यह लोकतंत्र की जीत है। देश के संविधान की जीत है। इस देश के अमन चैन और भाईचारे की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ध्यान भटकाने की राजनीति करती है। लोगों को जाति धर्म में बांटने की राजनीति करती है। हम आशा करते हैं कि प्रधान मंत्री अपने मुख्यमंत्रियों को उनके 'राज धर्म' के बारे में जागरूक करेंगे और उन्हें इन असंवैधानिक कदमों में शामिल होने से रोकेंगे। 

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, एससी एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला सचिव नीलम शर्मा, जिला सचिव जसबीर सिंह, जिला सचिव वैभव मलिक, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर कंडारी, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल खटिक, महानगर सचिव यूनूस अंसारी, नदीम अंसारी, अंकुर पाल, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों द्वारा पारित निर्देशों पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram