भाजपा जो कहती है, वह पूरा करती हैः राजनाथ सिंह

भाजपा जो कहती है, वह पूरा करती हैः राजनाथ सिंह

- सहारनपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वसमाज को साधा
सहारनपुर। राजपूत समाज सहित सर्व समाज को साधने आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के कस्बा बेहट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा। 
उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजा कर समाप्त कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का अकेला देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने रुस युक्रेन युद्व के दौरान युक्रेन में फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। पीएम मोदी ने रुस, युक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे चार घंटे के लिए युद्व रुकवाया। यह भारत की ताकत है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पहली बार हमारे देश के वैज्ञानिकों ने करिश्माई काम किया है। अभी तक रुस और अमेरिका के बारे में आप सुनते थे। भारत के बारे में लोग कहते थे गरीबों का देश है कंगालों को देश है। आज से कुछ वर्ष पहले तक यह धारणा भारत के बारे में थी लेकिन अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो गए हैं। आज यह भारत की हैसियत है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram