शौर्य महोत्सव में सीएम धामी का ऐलान – शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित मेला बनेगा राजकीय मेला
थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में आयोजित शौर्य महोत्सव में शिरकत की। यह महोत्सव अशोक चक्र से सम्मानित शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया था। सीएम धामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ऐलान किया कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेला अब राजकीय मेला के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
सीएम धामी ने कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, जो पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि अब आतंक की गोली का जवाब देश गोलों से देगा।
इस दौरान उन्होंने थराली क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर नाराजगी जताई और इसे घोर लापरवाही करार देते हुए तीन इंजीनियरों को सस्पेंड करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में शहीद सतीश चंद्र के पिता महेशानंद, शहीद कृपा सिंह की पत्नी विमला देवी, शहीद हिम्मत सिंह के भाई अभय सिंह नेगी और श्रीमती सरोजनी कोटड़ी को सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड में न केवल आधारभूत ढांचा बेहतर हो रहा है, बल्कि कानून और नीतियों में भी ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। चाहे समान नागरिक संहिता हो या नकल विरोधी कानून या फिर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम।
महोत्सव में राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, हरक सिंह नेगी, मेला अध्यक्ष बीरू जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल हरीश जोशी, विधायक भूपाल राम टमटा, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम पंकज भट्ट समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review