G-20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ठहरेंगे भारत के इस होटल में, जानें खासियत

G-20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ठहरेंगे भारत के इस होटल में, जानें खासियत

9 और 10 सितंबर को दिल्ली में 18 वें जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के सबसे ताकतवर देशों के नेता, राजनयिक और उनके प्रतिनिधि दिल्ली में मौजूद रहेंगे। बता दें कि जी 20 का अब तक का यह आयोजन सबसे बड़ा होने वाला है।

वहीं इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी 7 सितंबर को भारत पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन की भारत की ये पहली आधिकारिक यात्रा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए रूकने की व्यवस्था दिल्ली के चाणक्यपुरी के आईटीसी मौर्य में की जा रही है।

बता दें कि जिस होटल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने रूकेंगे वह भारत का सबसे बड़ा टॉप और महंगे होटलों में से एक है। इस होटल में ज्यादातर विदेशी और वीआईपी मेहमान ही ठहरते हैं। इस होटल में कमरों के हिसाब से किराया अलग-अलग है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिसमें ठहरेंगे उसका सबसे ज्यादा किराया है। बताया जाता है कि 4600 स्क्वायर फीट में फैले इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा टीम के साथ जो बाइडेन भारत आ रहे हैं। इसमें उनकी कार, प्लेन, अत्याधुनिक उपकरण और हथियारों से लैस उनके कमांडो भी शामिल हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कमांडो राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा संभालेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram