Meerut: सुभारती समूह के संस्थापक अतुल कृष्ण ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Meerut: सुभारती समूह के संस्थापक अतुल कृष्ण ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

- नेताजी बोस के तथ्यों पर आधारित पोस्टर भी किया भेंट

मेरठ। सुभारती समूह के संस्थापक डाॅ.अतुल कृष्ण ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तथ्यों पर आधारित पोस्टर भी सीएम योगी को भेंट किया।


पोस्टर में इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली ने वर्ष 1956 में बंगाल के गवर्नर पीबी चक्रवर्ती को बताया था कि अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्रता मुख्य रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं आईएनए के कारण दी थी। इस तथ्य को उजागर करने वाले पोस्टर को मुख्यमंत्री श्री योगी ने सप्रेम स्वीकार किया।

डाॅ. अतुल ने मुख्यमंत्री को सुभारती समूह के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से जनमानस के कल्याण हेतु अपने निजी प्रयासों से किये जा रहे समस्त कार्यों से रूबरू कराया। उन्होंने विशेष रूप से सुभारती शहीद स्मारक के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे शिक्षा व स्वास्थ्य सहित राष्ट्र निर्माण के कार्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने सुभारती समूह के राष्ट्र चरित्र निर्माण कार्यों सहित शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने डाॅ.अतुल कृष्ण को प्रेरित करते हुए कहा कि वे राष्ट्रहित के मार्ग पर अनवरत चलते रहें। इस अवसर पर मोहित वाधवा भी उपस्थित रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram