कर्नाटक में बसवा जयंती समारोह, शामिल होंगे राहुल गांधी, शाम को करेंगे रोड शो

कर्नाटक में बसवा जयंती समारोह, शामिल होंगे राहुल गांधी, शाम को करेंगे रोड शो

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। वहीं मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है। लगातार रोड शो और रैलियां कर पार्टी जनता को लुभाने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं राहुल गांधी कर्नाटक में रविवार को बसवा जयंती समारोह में भाग लेंगे और एक रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य कर्नाटक की अपनी यात्रा के दौरान बागलकोट और विजयपुर जिलों का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी कुदालसंगम में बसवा मंडप में बसवा जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे और दसोहा भवन में प्रसाद ग्रहण करेंगे। फिर उनका शाम को विजयपुर के लिए प्रस्थान करने और शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक रोड शो करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिंगायत समुदाय तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए राज्य के बागलकोट जिले में बसवा जयंती समारोह में भाग लेने के लिए राहुल गांधी को शामिल किया है। 

बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपना सरकारी आवास शनिवार को खाली कर दिया। अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपना सरकारी आवास खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल तक यह घर दिया, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram