राष्ट्रीय लोक दल का ऐतिहासिक फैसला: चौधरी जयन्त सिंह बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोक दल का ऐतिहासिक फैसला: चौधरी जयन्त सिंह बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

मथुरा। कोसी कलां में आयोजित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।

यह फैसला रालोद की भाईचारे, एकता, समानता और अधिकार आधारित राजनीतिक विचारधारा को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि यह निर्णय न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है बल्कि रालोद की वैचारिक दिशा को भी सशक्त बनाएगा।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चौधरी जयन्त सिंह वह युवा नेतृत्व हैं, जो भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की किसान-केंद्रित नीतियों और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की प्रगतिशील, जनहितकारी दृष्टि से प्रेरित हैं। अब उनके नेतृत्व में रालोद नए उत्साह के साथ किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाएगा।

अधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जयन्त सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी जनता की आकांक्षाओं, अधिकारों और समान अवसरों के लिए अधिक प्रभावी स्वरूप में काम करेगी।रालोद परिवार ने चौधरी जयन्त सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और एक स्वर में संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत, संगठनात्मक रूप से सशक्त और जनहित केंद्रित बनाने के लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram