मोटापे से है परेशान... तो रात में सोने से पहले करें ये काम
वजन कम करने के कई तरीके होते हैं वहीं हर तरीका बॉडी के साथ अलग-अलग तरीके से काम करता है.वहीं वजन कम करने और बेहतर पाचन, नींद के लिए सोने से 2 घंटे पहले रात का खाना खाने का सुझाव दिया जाता है.
वहीं वजन कम करने के लिए आप डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं. इसके लिए अलावा अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि फिट रहने के लिए रात में सोने से पहले क्या काम करना चाहिए...
हल्दी-अदरक की चाय
सर्दी और खांसी को ठीक करने से लिए लोग अदरक का सेवन करते हैं वहीं हल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन क्रिया को ठीक करने में भी मदद करती है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपका वजन कम करने में भी मददगार है.
इसको बनाने के लिए आप एक पैन में एक कप पानी अच्छी तरह से उबाल लें अब इसमें कच्ची हल्दी की गांठ कद्दूकस करके डाल दें अब इसमे अदरक कूटकर डालें. अब इसे छानकर पिएं. इसको पीने से आपका वजन एक हफ्ते में कम होने लगेगा.
ग्रीन टी
रात में सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पीने से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टी आपकी बॉडी को डीटॉक्स करने का काम करती हैं. इसलिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं.
दालचीनी की चाय
दालचीनी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. शहद के साथ दालचीनी कुछ किलो वजन कम करने में आपकी मदद करती है.इसको बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी लें अब उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं. अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review