Lok Sabha Election: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया मतदान

Lok Sabha Election: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया मतदान

- बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पहले मतदान की याद साझा की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अपने पिता के साथ वोट डालने गया था। आज वे 95 साल के हो गए है। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने अपील की कि मतदाता वोट डालने जरूर जाएं। पूरे देश में अच्छी वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में भी बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है।

ईसीआई और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सीईसी कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एक दिन हम इसके बारे में सबको बताएंगे। हम बताएंगे कि लोगों को किस तरह से गुमराह किया जा रहा है। इस वजह से वोटिंग पर असर पड़ता है। लोगों को लगता है कि क्या ईवीएम सही भी हैं या नहीं। खुशी की बात है कि हर जगह  मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है फिर चाहे वह ओडिशा हो पश्चिम बंगाल हो या फिर बिहार। 

इसके अलावा, चुनाव आयुक्त संधू और ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग में मीडिया प्रभाग के महानिदेशक ने एक्स पर जानकारी दी।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram