बालासोर ट्रेन हादसे में CBI ने रेलवे के तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

बालासोर ट्रेन हादसे में CBI ने रेलवे के तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराओं में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया है।

सीबीआई ने रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) अरुण कुमार मोहंता, अनुभाग अभियंता मो. आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया हैं। सीबीआई ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया है। गैर-इरादतन हत्या की धारा में आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास और जुर्माने से लेकर कठोर कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है। वहीं अब सीबीआई को 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र भी दाखिल करना होगा अन्यथा गिरफ्तार कर्मी डिफॉल्ट जमानत के पात्र बन जाएंगे।

बता दें कि ओडिशा के बालासोर के बहनगा बाजार स्टेशन के पास 2 जून को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बंगलूरू-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और मालगाड़ी के टकराने से जुड़े हादसे में 293 की मौत हो गई थी। एक हजार लोग घायल हुए थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram