Pathaan Box Office Collection Day 12: पठान फिल्म ने किया 806 करोड़ का कलेक्शन, बाहुबली-2 को किया पीछे

Pathaan Box Office Collection Day 12: पठान फिल्म ने किया 806 करोड़ का कलेक्शन, बाहुबली-2 को किया पीछे

Pathaan Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' ने 12वें दिन कलेक्शन के मामले में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने बाहुबली-2 को पीछे छोड़ दिया है जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाती थी। पठान वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 800 करोड़ को पार कर गई है और अभी भी इसका आगे बढ़ना जारी है। वहीं भारत में भी फिल्म का कलेक्शन ग्राफ ऊपर की ओर ही बढ़ रहा है। रविवार को भी पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा खासा रहा और अब फिल्म के लिए कहा जाने लगा है कि यह 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि पठान का 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने राह में आने वाले हर रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पठान ने 28 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया और इसका दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 63 करोड़ के लगभग पहुंच गया। एक हिंदी फिल्म के नेट बिजनेस में पठान 410 करोड़ को पार कर गई है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से पहले सिर्फ Baahubali-2 और KGF-2 ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने नम्बर 1 पोजीशन पा ली है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब से पहले सिर्फ Baahubali-2 ऐसी फिल्म थी जिसने 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बाहुबली-2 का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 802 करोड़ बताया गया है लेकिन पठान का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 806 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के आंकड़े इससे भी बड़े हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड का कहना है कि पठान ने डॉमेस्टिक मार्केट में 515 करोड़ कमाए हैं और ओवरसीज में 325 करोड़ कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 840 करोड़ हो गया है। इतनी कमाई अब तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं की है। इसलिए इस रिकॉर्ड को भी पठान ने अपने नाम कर लिया है। पठान अब 900 करोड़ की ओर बढ़ रही है। वहीं इंडस्ट्री के जानकारों को कहना है कि फिल्म 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। 

11वें दिन फिल्म पठान की सक्सेस सातवें आसमान पर पहुंच गई। पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी जिसने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन 22 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने कहा कि पठान 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। ऐसे कई और रिकॉर्ड भी हैं जो पठान ने कायम किए हैं। फिल्म अगर 900 करोड़ को भी पार कर लेती है तो यह सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी। इस रिकॉर्ड को आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा। फिल्मी दुनिया के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram