कनाडा का दूल्हा, उत्तराखंड की दुल्हन, हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह...
ऋषिकेश: जब किसी से मोहब्बत हो जाती है तो सात समंदर पार की दूरी भी छोटी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। कनाडा के दूल्हे शोन ने ऋषिकेश की रहने वाली शीतल पुंडीर को अपनी जीवनसंगीनी बनाया धूमधाम से पूरे हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं।
शादी की रस्मों के दौरान शोन घोड़े में सवार होकर आए और सात फेरे लेने के बाद वरमाला डालकर शीतल संग साथ जीने-मरने की कसम खाई।शोन और शीतल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक शोन कनाडा के रहने वाले हैं। उनकी मां कैरोल ह्यूजेस कनाडाई संघीय चुनाव में चार बार से हाउस ऑफ कॉमन में चुनी जाती रही हैं। शीतल का परिवार जीवनी माई मार्ग में रहता है। शीतल के पिता श्रीराम पुंडीर का कई साल पहले निधन हो गया था। उनके चाचा नटवर श्याम ने ही शीतल और उनके परिवार की देखभाल की। शीतल ने बताया कि वर्ष 2009 में वह पीएचडी करने कनाडा चली गई। वहां उन्होंने एंटी कैंसर ड्रग डिस्कवरी में पीएचडी की। उसके बाद उन्होंने कनाडा के फेंज किड हॉस्पिटल में काम किया। शीतल ने वहां पर नेत्र रोग में एमडी किया। वर्तमान में वह नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं।
साल 2018 में शीतल को कनाडा की नागरिकता मिल गई। शीतल और शोन की पहली मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और शादी का इरादा कर लिया। शोन न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नीति सलाहकार हैं। शीतल ने बताया कि वो भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह करना चाहती थीं, जिस पर शोन और उनके परिवार ने खुशी से सहमति दे दी।
बीते दिनों शोन के माता-पिता भारत आए और यहां हिंदू रीति-रिवाज से शोन और शीतल की शादी हो गई। विवाह के बाद शोन ने कहा कि विवाह के दौरान वैदिक परंपरा, संयुक्त परिवार यह सब उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे। शोन और उनका परिवार सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं से प्रभावित नजर आए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review