एक बार फिर जमेगी प्रियंका-रिचर्ड की जोड़ी, ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है। इसके अलावा वो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही है। हाल ही में में अभिनेत्री की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज़ हुई थी। दर्शकों द्वारा इसको खूब प्यार मिला। अब इसी सीरीज को लेकर एक अपडेट आ रहा है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल की हॉलीवुड एक्शन सीरीज सिटाडेल को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। जिसमें प्रियंका की एक्टिंग और एक्शन की खूब तारीफ हुई। सीरीज के पहले सीजन को इतना प्यार मिलने के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर सीरीज OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम की सबसे ज्यादा सर्च्ड की जाने वाली सीरीज बन गई। इसी वजह से ये सीरीज दूसरे सीजन के लिए वापस आ रही है। गुरूवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात की पुष्टि की।
इस अनाउंसमेंट के साथ सिटाडेल के सीजन टू का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। पोस्टर में प्रियंका और रिचर्ड एक साथ खड़े हुए है। दोनों ने एक दूसरे से मुंह फेरा हुआ है।
इसके अलावा अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज की हेड जेनिफर सल्के ने भी सीरीज को ग्लोबल फिनोमिना बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे सीजन के बनाने की भी जानकारी दी है। बता दें की दूसरे सीजन का निर्देशन जो रूसो द्वारा किया जाएगा।
सिटाडेल का पहला सीजन अभी भी अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा है। सीरीज का आखिरी एपिसोड कल रिलीज़ किया जाएगा। प्रियंका और रिचर्ड के अलावा इस सीरीज में लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी शामिल है। इसके अलावा इस सीरीज का भारतीय रीमेक भी आने वाली है। भारतीय सिटाडेल में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन का एहम रोल है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review