सपा में फोड़, क्या शिवपाल BJP से करेंगे गठजोड़…!

सपा में फोड़, क्या शिवपाल BJP से करेंगे गठजोड़…!

लखनऊ: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव कुनबे के एक और सदस्य शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने की अटकलें जोरों पर हैं। राजनीति के जानकारों का यहां तक कहना है कि शिवपाल के जाने की पटकथा करीब- करीब लिखी जा चुकी है। वहीं, सपा हाईकमान भी उन्हें मनाने के मूड में नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शिवपाल 19 अप्रैल या इसके बाद यह कदम उठा सकते हैं। हालांकि, शिवपाल या भाजपा पदाधिकारियों में किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रसपा की राज्य कार्यकारिणी भंग होने केबाद शुक्रवार को इन चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया। अटकलें लगाई गईं कि शिवपाल यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शिवपाल यादव सुर्खियों में रहे। अटकलें चलीं कि 19 अप्रैल को वह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में यह ज्वाइनिंग होंगी।

यह भी चर्चा उड़ी कि उनके बेटे आदित्य यादव भी भाजपा का दामन थामेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन चर्चाओं के बावजूद सपा शिवपाल को रोकने के मूड में नहीं है। तकनीकी रूप से वह जसवंत नगर से सपा के विधायक हैं, लेकिन चुनाव से पहले प्रसपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ था, विलय नहीं। सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल के सपा के साथ आने से पहले पार्टी को कोई खास फायदा नहीं हुआ। भविष्य में भी इस लिहाज से उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। उल्टे उनकी मौजूदगी से नुकसान होने की ज्यादा आशंका है। इसलिए सपा न तो उन्हें भाजपा में जाने से रोकेगी और न ही चले गए तो इस पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया देगी। विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा विष्ट के भी भाजपा में जाने पर सपा नेतृत्व ने बड़ी ही सधी प्रतिक्रिया दी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram