नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई में ली अंतिम सांस

नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई में ली अंतिम  सांस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में शुक्रवार को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। जनरल मुशर्रफ का इलाज दुबई के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। वह अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे।

कुछ दिनों पहले परवेज मुशर्रफ का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे। जनरल मुशर्रफ पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित थे और व्हील चेयर के भरोसे ही चल रहे थे।

दिल्ली में जन्मे थे मुशर्रफ

11 अगस्त, 1943 को दिल्ली के दरियागंज इलाके में उनका जन्म हुआ था। बंटवारे के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान में रहने का फैसला किया था। बंटवारे से पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था। जहां उनके पिता सईद पाकिस्तानी सरकार से जुड़े और विदेश मंत्रालय का कामकाज देखा।

विदेश मंत्रालय के साथ काम करने के दौरान उनके पिता का तबादला होता रहा है। बाद में उनके पिता तुर्की में रह कर सरकार का कामकाज देखने लगे। साल 1949 में परवेज मुशर्रफ पिता सईद के साथ तुर्की चले आए। जहां उन्होंने इस देश की भाषा सीखी और यहां के खेलों में रूचि भी लेने लगे।

अपने वतन लौटने के बाद परवेज मुशर्रफ ने अपनी स्कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से की थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram