दुखद: सिक्किम वाहन हादसे में उत्तराखंड का जवान शहीद, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर मिली है। शुक्रवार को सिक्कम में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया था। इस हादसे में 3 JCO और 13 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में उत्तराखंड का भी एक जवान शहीद हो गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद से जवान के घर में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले रविंद्र सिंह थापा शुक्रवार को सिक्किम में हुई सेना के वाहन की दुर्घटना में शहीद हो गए है। शहीद रविन्द्र सिंह अपने पीछे पत्नी कमला देवी, 10 वर्षीय बेटे पीयूष और 3 वर्षीय मासूम बेटी इशिका समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। बताते चलें कि वर्तमान में शहीद रविन्द्र का परिवार पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है। उनके बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में हैं। आपको बता दें कि रवींद्र सिंह बीते आठ दिसंबर को अपने चाचा भूपेंद्र थापा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए धारचूला आ रहे थे मगर हल्द्वानी पहुंचने पर उन्हें यूनिट की ओर से तुरंत वापस बुला लिया गया था।
शहीद रविंद्र सिंह थापा के चाचा भूपेंद्र थापा ने बताया कि रविंद्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी पत्नी और बेटा-बेटी हल्द्वानी में रामपुर रोड पंचायत घर के पास रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र 2007 में सेना में भर्ती हुए थे। वो अलग-अलग कई जगह तैनात रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह थापा का पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। उसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट लाया जाएगा। रविंद्र सिंह थापा के चाचा भूपेंद्र थापा ने बताया कि पंतनगर से उनके पार्थिव शरीर को धारचूला उनके मूल निवास ले जाया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review