बुलंदशहर में फर्जी CBI रेड, ‘स्पेशल 26’ स्टाइल लूट | Bhartiya Vani

बुलंदशहर में फर्जी CBI रेड, ‘स्पेशल 26’ स्टाइल लूट | Bhartiya Vani

फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर वारदात, फर्जी CBI रेड बताकर व्यापारी के घर 5 लाख की लूट

बुलंदशहर। जिले के अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई, जिसने न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया। यहां बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के घर पर फर्जी रेड डाली और करीब पांच लाख रुपये की नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना का तरीका मशहूर फिल्म स्पेशल 26 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला पोखर में 3 से 4 नकाबपोश बदमाश व्यापारी के घर पहुंचे। बदमाशों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए छापेमारी की बात कही। उनके पास कथित दस्तावेज और अफसरों जैसी भाषा-शैली देखकर परिवार को किसी तरह का शक नहीं हुआ। बदमाशों ने पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद फर्जी जांच के नाम पर पूरे घर की तलाशी ली गई। अलमारियों और अन्य जगहों से बदमाश करीब पांच लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी योजनाबद्ध और शांत तरीके से की गई कि आसपास के लोगों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात किसी शातिर गिरोह द्वारा अंजाम दी गई प्रतीत होती है, जो सरकारी एजेंसियों की कार्यशैली से अच्छी तरह वाकिफ है। फिल्मी अंदाज में की गई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhartiya Vani से बातचीत में पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram