Bhim Army: सीजेएम कोर्ट में पेश हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर

Bhim Army: सीजेएम कोर्ट में पेश हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर

- मुजफ्फरनगर में भाजपा के 400 पार के दावे पर चुटकी ली

मुजफ्फरनगर। दो साल पहले दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमें में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट से बाहर आकर उन्होंने मौजूदा लोकसभा चुनाव पर कहा कि जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है और जनता जीतेगी क्योंकि बेरोजगारी खत्म नहीं हुई महंगाई कम नहीं हुई, सीवर में लोग मर रहे हैं पुरानी पेंशन नहीं मिली है।

चंद्रशेखर ने भाजपा पर चार सौ सीट पार की चुटकी भी ली। दो साल पहले दर्ज हुए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मंगलवार को सीजेएम मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश हुए। इसके पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और आरएसएस की नीतियां संविधान विरोधी हैं। यह लोकसभा चुनाव जनता स्वयं लड़ रही है और जीत जनता की होगी।

मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश होने से पहले चंद्रशेखर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव हुए तब वह मुजफ्फरनगर में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम अनुमति लेकर किया गया था, बावजूद इसके पुलिस ने सरकार में बैठे आकाओं को खुश करने के लिए मुकदमा दर्ज किया था। इसी कारण वह न्यायालय में पेश होने आए हैं।

नगीना सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि साथियों की मेहनत पर भरोसा है, हम कम से कम एक लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि गरीबों, किसान, मजदूरों पर जुल्म हो रहा है, उसके विरुद्ध लड़ाई लड़ी जा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि आरएसएस और भाजपा की मंशा शुरू से ही संविधान के खिलाफ रही है। सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं। भाजपा ने जो काम किए हैं, उससे संविधान को नुकसान पहुंचा है और जनता में अविश्वास बढ़ा है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा की ओर से अबकी बार 400 पार के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह पेट्रोल के दाम की बात करते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram