रातभर असद की याद में बैठा रहा अतीक, जनाजे में जाने की भी नहीं मिली अनुमति

रातभर असद की याद में बैठा रहा अतीक, जनाजे में जाने की भी नहीं मिली अनुमति

उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। इस बात की सूचना अतीक अहमद को मिली, जिसके बाद वह कोर्ट परिसर में ही रोने लगा। बेटे की मौत की सूचना के बाद से ही सदमे में है।

गुरुवार को प्रयागराज की एमपीएमएलए अदालत ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उनसे उमेश पाल की हत्या के मामले में सवाल जवाब किए जा सके।

पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के मामले में कई पुख्ता सबूत जुटाए हैं। दोनों भाईयों को प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद सही से सो भी नहीं पाया। उसने पूरी रात लॉकअप में बैठकर ही गुजार दी।

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया है। आज उनके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अतीक अहमद अपने बेटे असद के जनाजे में जाना चाहता था, लेकिन कानूनी प्रकिया के चलते उसको अनुमति नहीं मिल पाई। आज असद के शव को उसके नाना हारून और उसके मौसा डॉक्टर उस्मान असद के शव को झांसी से प्रयागराज लाएंगे और सुपुर्द-ए-खाक करेंगे।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम का परिवार पहले ही मना कर चुके हैं कि वह गुलाम के शव को नहीं लेंगे और ना ही उसका चेहरा देखेंगे। अगर गुलाम का शव उसके परिजन नहीं लेंगे तो ऐसे में पुलिस खुद उसका अंतिम संस्कार कर सकती है।

कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अगर तीन दिन तक गुलाम के शव को उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस से लेकर नहीं जाते हैं तो पुलिस सरकारी खर्च पर उसका अंतिम संस्कार कराएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram