BJP Meeting : नई सरकार को लेकर नड्डा के घर बीजेपी नेताओं की बैठक
- यूपी के नतीजों को लेकर भी हुई चर्चा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा संगठन सचिव बीएल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह बैठक राजग नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपने गठबंधन का नेता चुनने के एक दिन बाद बुलाई गई।
पार्टी सूत्रों के बैठक केंद्र और राज्य इकाइयों में संगठनात्मक बदलावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों, खासकर उत्तर प्रदेश में आए परिणामों पर केंद्रित रही। उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 में से केवल 33 सीटें ही जीत पाई है। इस बीच जनता दल-यूनाईटेड (जदयू) के कई नेता भी पार्टी अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को यहां राजग संसदीय दल की बैठक यहां होने की संभावना है, जिसमें भाजपा, तेदेपा , जद(यू), एलजेपी (आर), शिवसेना (शिंदे गुट), जद(एस) और अन्य घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है।
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर राजग की बैठक के दौरान गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है, “भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।”
प्रस्ताव में आगे कहा गया, “बहुत लंबे अंतराल लगभग छह दशकों के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एक मजबूत नेतृत्व चुना है। हम सभी को गर्व है कि राजग ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। हम सभी ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना है।”
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review