जाने कच्चा प्याज खाने के फायदे...

जाने कच्चा प्याज खाने के फायदे...

प्याज का उपयोग कई डिश को बनाने के लिए किया जाता है। प्याज किसी भी डिश के स्वाद को दो गुना बढ़ाने का काम करती है, साथ ही कच्चे प्याज का उपयोग ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे प्याज का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है, जी हां क्योंकि कच्चा प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है।

साथ ही कच्चे प्याज का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि कच्चे प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। साथ ही कच्चे प्याज में आयरन, कैल्शियम, विटामिन 'सी, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। 

आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदे...

पाचन संबंधी समस्या होने पर कच्चे प्याज का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही कच्चे प्याज का सेवन पेट को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है।

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी हो सकती है। लेकिन अगर अपनी डाइट में कच्चे प्याज को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है, क्योंकि कच्चे प्याज में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

पाइल्स की शिकायत होने पर कच्चे प्याज का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अगर पाइल्स के मरीज कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे पाइल्स की बीमारी में काफी हद तक आराम मिलता है।

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जिससे दिल संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

प्याज में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है, जिससे हड्डियों संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर जैसी बीमारी का जोखिम कम होता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram