Murder: बहन के कैरेक्टर पर था शक, कुल्हाड़ी से काट डाला

Murder: बहन के कैरेक्टर पर था शक, कुल्हाड़ी से काट डाला

- कत्ल के बाद आरोपी भाई पहुंचा थाने, दी जानकारी

बाराबंकी। जनपद के सफदरगंज थाना व कस्बा के नई बस्ती मोहल्ले में बीती रात एक 50 वर्षीय भाई ने अपनी विवाहिता बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाई खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी व उसकी मां को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सूचना पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।

सफदरगंज थाना व कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले मोहम्मद उस्मान (50) पुत्र इस्लाम ने बीती रात घर में रह रही अपनी विवाहिता बहन जमीला बानो (30) की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। 

उसकी मां जोहरा शुक्रवार की सुबह जब सो कर उठी तो कमरे में जमीला का खून से लथपथ शव देखकर जोर-जोर से रोने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के मोहल्ले वाले लोग एकत्रित हो गए। जामीला बानो का विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व मसौली थाना अंतर्गत त्रिलोक पुर गांव के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के साथ हुआ था। जमीला लगभग 15 दिन पूर्व अपने मायके से आई थी। 

संबंधित मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सफदरगंज का कहना है कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में बहन के कैरेक्टर पर शक करने की बात सामने आ रही है। आरोपी उस्मान व उसकी मां जोहरा से पूछताछ की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram