Chandrayaan 3 मिशन में उत्तराखंड का बेटा भी शामिल
चांद की सतह को छूने वाले चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। बुधवार शाम चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग ने इतिहास रच दिया। जिसके बाद भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान को उतारा है। चंद्रयान-3 की सफलता में नैनीताल के बेटे जितेश की भागीदारी भी रही है।
जितेश धारियाल पुत्र कैलाश धारियाल नैनीताल जिले के लालकुंआ के रहने वाले हैं। जितेश भी चंद्रयान-3 के अभियान से जुड़े हुए हैं। बता दें जितेश का चयन पिछले साल नौ जून 2022 को इसरो में हुआ था।जितेश इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। जितेश के पिता कैलाश सेंचुरी पेपर मिल से सेवानिवृत्ति हैं। जबकि उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं।
जानकारी के अनुसार जितेश के पिता कैलाश धारियाल ने बताया कि चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के दिन उनका बेटा मिशन के प्रमुख हिस्से में शामिल था। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उन्होंने बताया कि जितेश बचपन से ही होनहार है। जितेश ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी से की है। इसके बाद एनआईसी कुरुक्षेत्र में बीटेक किया था। जितेश का चयन 2022 को इसरो में हो गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review