प्रसिद्ध एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन, हम दिल दे चुके सनम' सहित कई फिल्मों में कर चुके हैं अनुभव

प्रसिद्ध एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन, हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम' सहित कई सुपरहिट फिल्मों नजर आए एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया। उनकी हालत कुछ दिनों से खराब थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार न होने के बाद 26 नवंबर को उनका निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। एक्टर विक्रम गोखले ने कई फिल्मों और सीरियल में अभिनय से लोगों के बीच एक खास पहचान बनाई है।

30 अक्टूबर 1947 को हुआ था जन्म

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर 1947 में हुआ था। वह पुणे के रहने वाले थे। एक्टर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1971 में फिल्म जगत से की थी। वह ‘परवाना' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। फिल्म अग्निपथ और खुदा गवाह से भी उन्हें काफी पहचान मिली।

नम आंखों से दी गई विदाई

उनका अंतिम संस्कार 26 नवंबर को वैकुंठ श्मशान घाट में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में महराष्ट्र के केबिनेट मंत्री चंद्रकात दादा पाटिल भी शामिल हुए। इसके साथ ही सतीस अलेकर, पूजा पवार, किशोर कदम, सुबोध भावे जैसे एक्टर्स उनके और कई करीबी लोगों ने विक्रम गोखले को अंतिम विदाई दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram