ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रहने वाली एक विवाहिता ने मुजफ्फरनगर निवासी अपने ससुराल वालों पर ईसाई धर्म स्वीकार न करने पर खुद के साथ हैवानियत का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने पति सहित कई ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी इसी साल फ़रवरी माह में खतौली निवासी युवक के साथ हुई थी, जो खतौली नगर पालिका में सफाई नायक के पद पर तैनात है। पीड़िता का कहना है कि उसकी सास-ससुर और ननद ने ईसाई धर्म अपनाया हुआ है। जिसके चलते शादी के कुछ दिन बाद ही महिला पर भी ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा। महिला के इनकार करने पर ससुराल के लोग दहेज के लिए उससे मारपीट करते थे। वहीं, जेठ ने भी एक बार महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इस बात की शिकायत ससुराल वालों से की गई तो उन्होंने उल्टा विवाहिता की पिटाई करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति सहित सास-ससुर और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram