pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, हो सकती है गिरफ्तारी
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान (Former PM Imran Khan) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। गौरतलब है कि इस्लामाबाद में रैली के दौरान एक जज को धमकी देने के मामले में इमरान खान को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके खिलाफ इस्लामाबाद के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
महिला न्यायाधीश जेबा चौधरी को दी थी धमकी
पाकिस्तानी न्यूज DAWN के अनुसार वरिष्ठ सिविल जज राणा मुजाहिद रहीम ने इमरान खान के खिलाफ 30 सितंबर को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। मामला है 20 अगस्त का कब इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान इमरान खान ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और अतिरिक्त सत्र महिला न्यायाधीश जेबा चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी और कहा था हम आपको बख्शेंगे नहीं।
जेबा ने PTI नेता शाहबाज गिल को दी थी रिमांड की मंजूरी
बता दें जेबा ने इस्लामाबाद पुलिस को PTI नेता शाहबाज गिल की दो दिन की रिमांड को मंजूरी दी थी तब उनके इस फ़ैसले पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आपत्ति जताई थी, और कहा था कि उन्हें खुद को तैयार करना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद उनके खिलाफ इस मामले में इस्लामाबाद के एक थाने में आतंकवाद-निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
इमरान खान ने माफी भी मांगी
PTI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से इमरान खान का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कोर्ट रीडर से कहते हैं कि ‘मैं न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबा चौधरी से माफी मांगने आया हूं. ‘आप मैडम जेबा चौधरी को बता दें कि इमरान खान आए थे और अगर मेरे शब्दों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगना चाहता हूं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review