भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में बनी नंबर वन, ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। वह तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई है और एक ही समय में ऐसा करने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बन गए हैं। टीम इंडिया टी-20 में पहले ही नंबर वन रैंकिंग हासिल कर चुकी थी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान मेहमान टीम को हराते हुए आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन की पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद नागपुर में ऑस्ट्रेलिया टीम को पारी और 132 रनों से हराते हुए टेस्ट में भी टॉप पोजिशन हासिल कर ली।
रोचक बात यह है कि न्यूजीलैंड को हराया तो न्यूजीलैंड वनडे में नंबर वन थी और अब ऑस्ट्रेलिया को हराया तो वह भी नंबर वन टेस्ट टीम थी। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 111 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है, जबकि टीम इंडिया 115 अंकों के साथ नंबर वन है। वहीं, इंग्लैंड (106) तीसरे, न्यूजीलैंड (100) चौथे और साउथ अफ्रीका (85) 5वें नंबर पर है।
वनडे रैकिंग में टॉप-5 में कौन
वनडे रैंकिंग की बात करें तो भारत (114) पहले, ऑस्ट्रेलिया यहां भी दूसरे नंबर पर है। उसके 112 पॉइंट्स हैं, जबकि न्यूजीलैंड (111) तीसरे, इंग्लैंड (111) चौथे और पाकिस्तान (106) 5वें नंबर पर है।
टी-20 में टॉप-5 टीमें कौन?
टी-20 रैंकिंग में भारत 267 अंकों के साथ पहले नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड 266 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान (258) तीसरे, साउथ अफ्रीका (256) और न्यूजीलैंड (252) क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर है।
भारत और भारतीय खिलाड़ी कहां-कहां नंबर वन हैं
नंबर-1 टेस्ट टीम - टीम इंडिया
नंबर-1 T20I टीम - टीम इंडिया
नंबर-1 ODI टीम - टीम इंडिया
नंबर-1 T20 बैटर - सूर्यकुमार यादव
नंबर-1 ODI बॉलर - मोहम्मद सिराज
नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर- रविंद्र जडेजा
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review