बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे अब्दु रोजिक की बढ़ रही हाइट, कहा मेरे साथ हुआ चमत्कार

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रहे अब्दु रोजिक की बढ़ रही हाइट, कहा मेरे साथ हुआ चमत्कार

तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक जिन्हें भारत के लोगों ने बिग बॉस 16 में देखा था और खूब पसंद भी किया था। इस शो से अब्दु ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों रमजान में खुद के साथ हुए चमत्कार से वे काफी खुश हैं। बता दें रमजान में इन दिनों उनकी हाइट बढ़ रही है।

अब्दु अपनी सिंगिंग और कम हाइट की वजह से काफा जाने जाते हैं। अब्दु अभी 19 साल के हैं। लेकिन उनकी हाइट 3 फीट 1 इंच है। लेकिन अब उनके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होनें अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम में फोटो शेयर कर गुड न्यूज दी है।

उन्होंने फैंस को बताया है कि अब धीरे-धीरे उनकी हाइट बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साझा कर अब्दु ने लिखा कि क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं। अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। मेरी हाइट बढ़ रही है।

बता दें कि अब्दु रोजिक जब 5 साल के थे तब से उन्हें ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी की बीमारी ने अपने चपेट मे ले लिया था। उन्हें रिकेट्स हो गया था। इसका इलाज तो संभव था, लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके। लेकिनअब उनकी हाइट बढ़नी शुरु हो चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram