समुंद्र में डूबा मछुवारा 11 दिन बाद दूसरे देश में जिंदा निकला, फ्रिज बनी भगवान, जाने कैसे..
कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', जिसका मतलब होता है जिसकी रक्षा खुद ऊपर वाला करता है, उसे कोई हानि नहीं पहुंचा सकता है। ये सच हुआ है ब्राजील के मछुआरे पर। बता दें मछुआरा समुद्र में मछली पकड़ने गया था, लेकिन उसकी नाव डूब गई। हैरान करने वाली बात है कि उसके जीने का सहारा बनी एक फ्रिज। मछुआरा फ्रिज के अंदर बैठ कर एक दो दिन नहीं बल्कि 11 दिन तक जिंदा रहा। और 11 दिन के बाद अपने नही बल्कि वहां से 450 KM दूर दूसरे देश में जा निकला। वहां के लोकल लोगों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे 16 दिन तक जेल में रखा।
क्या है पूरा मामला?
डेलीमेल रिपोर्ट के मुताबिक, मामला है जुलाई के अंत का जब ब्राजील के ओइयापोक (Oiapoque) शहर से रोमुआल्डो नाम का मछुवारा मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था। समुद्र में मछली पकड़ते समय अचानक उनकी नाव डूब गई, इसके बाद उन्होंने नाव में ही रखी फ्रिज के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई। यही नहीं रोमुआल्डो 11 दिनो तक फ्रिज के सहारे समुद्र में जीवित रहे। 11 दिनों तक बिना खाने-पीने के रहने के बाद उनका 5 किलोग्राम वजन घट गया। 11 अगस्त उसे कुछ लोगों ने बीच समुंद्र में मिला। रोमुआल्डो को कुछ दिनों तक मात्र खिचड़ी और पानी दिया जाता था। बता दें मछुआरे की नाव ब्राजील की समुद्री सीमा में डूबी थी, लेकिन उनकी नाव सूरीनाम (दूसरे देश) से हुई।
फ्रिज मेरी भगवान बनी
रोमुआलडो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे सबसे ज्यादा प्यास ने परेशान किया। नाव डूबने के बाद फ्रिज ही उनके लिए भगवान बनी। इतने दिनों तक समुद्र में रहने के कारण बाद में वो डिहाइड्रेशन से ग्रस्त हो गए। जिसके चलते उनकी हेल्थ भी बिगड़ गई। आगे बताते हुए रोमुआल्डो ने कहा- मुझे लगा था कि शार्क मछली उन्हें खा जाएंगी। लेकिन एक नाव सवार लोगों ने उनके पास आकर मदद की।
16 दिन तक जेल में रखा गया
11 दिनो तक भूखें रहने के बाद जहां जो समस्या सामने आई वह वह सूरीनाम की सीमा में निकला जिसके कारण सूरीनाम की सीमा में घुसने का दोषी पाए गए। सूरीनाम में अवैध प्रवेश के कारण उन्हें 16 दिन जेल में रहना पड़ा। अब वो अपने देश लौट आए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review