ओटीटी ने दिया नए साल का गिफ्ट, रिलीज होंगी ये फिल्में...

ओटीटी ने दिया नए साल का गिफ्ट, रिलीज होंगी ये फिल्में...

इस वीकेंड दुनियाभर में लोग क्रिसमस का त्‍योहार सेलिब्रेट करेंगे। फ‍िर नए साल का आगाज होने वाला है। 31 दिसंबर को शनिवार है और 1 जनवरी को रविवार। छुट्टियों का यह सर्द मौसम आप नई फ‍िल्‍मों पर OTT पर आ रही सीरीज के साथ इन्‍ज्‍वॉय कर सकते हैं। इस हफ्ते हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फ‍िल्‍में भी रिलीज होने जा रही हैं। साथ में OTT पर क्‍या कुछ खास देखा जा सकता है, आइए फटाफट से जान लेते हैं।   

 'सर्कस' हिंदी भाषी दर्शकों के लिए इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। बता दें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया जैसे कलाकार भी हैं। यह फ‍िल्‍म कॉमिडी से भरपूर होने वाली है। फ‍िल्‍म में 2 जुड़वा बच्‍चों की कहानी है, जो तूफान में बिछड़ जाते हैं। 

हिंदी फ‍िल्‍मों से आगे बढ़कर बात करें साउथ की फ‍िल्‍मों की, तो इस हफ्ते तमिल सिनेमा में 'धमाका', '18 पेजेस' और 'वेधा' जैसी फ‍िल्‍में रिलीज होंगी। मलयालम में 'थुरामुखम', 'कापा' और 'नालाम मुरा' की रिलीज भी इसी हफ्ते है। कन्‍नड़ फ‍िल्‍म 'होसा दिनाचारी' भी रिलीज हो रही है। 

OTT पर भी इस हफ्ते शानदार एंटरटेनमेंट होगा। 'TVF पिचर्स' का सेकंड पार्ट ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक 23 दिसंबर से इसे देख पाएंगे। इस सीरीज यूथ को ध्‍यान में रखकर तैयार की गई है। साइंस-फ‍िक्‍शन एडवेंचर में दिलचस्‍पी है, तो 23 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, काठमांडू कनेक्शन 2 को 23 दिसंबर से SonyLIV पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। तारा वर्सेज बिलाल भी इसी दिन से Netflix पर स्‍ट्रीम होगी। कई और सीरीज भी हैं, जो रिलीज होने वाली हैं। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram