राजनीतिक घमासान: भाजपा का अखिलेश पर तीखा तंज

राजनीतिक घमासान: भाजपा का अखिलेश पर तीखा तंज

लखनऊ। माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को सपा में शामिल करने को लेकर भाजपा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर हैशटैग शेमऑन अखिलेश के साथ ट्वीट किया और कहा कि अखिलेश 'सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे' लाइन का पालन कर रहे हैं। आप किस समाजवाद की बात कर रहे हैं डॉन मुख्तार अंसारी के परिवार को एसपी में शामिल कराना। लोग सब कुछ देख रहे हैं।

भाजपा ने मुख्तार अंसारी पर एक वीडियो भी संलग्न किया।

सिबगतुल्लाह अंसारी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद बीजेपी ने ट्वीट किया, "यह है सपा का असली चेहरा। राज्य में सत्ता हथियाने की चाहत में समाजवादी पार्टी माफिया के परिवार से हाथ मिलाने को भी तैयार है, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यूपी का मुख्यमंत्री कौन है।"

सिबगतुल्लाह अंसारी ने 2007 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर मोहम्मदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से जीता था और 2012 में कौमी एकता दल के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा और जीता था।

2017 में, वह बसपा में शामिल हो गए थे और चुनाव लड़ने में असफल रहे थे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram