करोड़ों में बिक रही शराब की एक बोतल, खरीद के लिए लग रही बोली, देंखे खासियत

करोड़ों में बिक रही शराब की एक बोतल, खरीद के लिए लग रही बोली, देंखे खासियत

करोड़ों में बिक रही शराब की महज एक बोतल ! एक बार यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन इसमें पूरी सच्चाई है। इतना ही नहीं इस दुर्लभ किस्म की व्हिस्की को खरीदने के लिए लोग बोलियां भी लगाते हैं। हम बात कर रहे हैं जापानी व्हिस्की यामाज़ाकी-55 की। इसे तैयार करने में 55 साल या उससे ज्यादा वक्त लगा इसलिए इसके नाम में जुडा यामाज़ाकी के साथ 55। यह जापान में तैयार अब तक की सबसे पुरानी और महंगी व्हिस्की है।

एक बोतल की अधिकतम बोली 6 करोड़ रुपये लगी

विश्व के सबसे महंगे आर्टवर्क, जूलरी और लग्जरी आइटम्स की नीलामी करने वाली कंपनी सूदबाईज़ (Sotheby’s) की वेबसाइट के मुताबिक, एक नीलामी में यामाज़ाकी की 750 एमएल बोतल की अधिकतम बोली 780,000 डॉलर यानी भारतीय रुपए में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये की बोली लगी।

फोर्ब्स की वेबसाइट पर छपे एक आर्टिकल के मुताबिक, इस व्हिस्की की रिटेल बेस प्राइस 60000 डॉलर यानी करीब 49 लाख रुपये के करीब आंकी गई है। इसे बीम संटोरी (Beam Suntory) कंपनी ने बनाया है। 2020 में यह व्हिस्की पहली बार लॉन्च किया गया, उस वक्त इसकी जापानी बाजार में 100 बोतलें ही लॉटरी सिस्टम के जरिए उपलब्ध कराई गईं। 2021 में बाकी दुनिया के लिए 100 बोतलें और तैयार की गईं।

200 साल पुराने पेड़ की लकड़ी का होता है इस्तेमाल!

इस व्हिस्की को जापान के सबसे पुराने शराब कारखाने यामाज़ाकी डिस्टिलरी ऑफ संटोरी (Yamazaki Distillery of Suntory) में तैयार किया जाता है। व्हिस्की को तैयार करने के लिए उसे बरसों तक पीपों (Cask) में स्टोर करके रखा जाता है जिस प्रक्रिया को एजिंग (ageing)कहते हैं। यामाज़ाकी-55 को भी एक खास तरह के पीपे (Cask) में स्टोर करके रखा जाता है, जिसे मिज़ुनारा कास्क (Mizunara Casks) कहते हैं। इसे 200 साल पुराना मिज़ुनारा पेड़ की लकड़ी से बनाया जाता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram