जन्मदिन विशेष: फिजिक्स टीचर से देश के रक्षा मंत्री बनने का सफर, जानें जन्मदिन पर राजनाथ की कहानी

जन्मदिन विशेष: फिजिक्स टीचर से देश के रक्षा मंत्री बनने का सफर, जानें जन्मदिन पर राजनाथ की कहानी

आज देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। राजनाथ सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर यूपी के सीएम से लेकर देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री तक का सफर तय किया है। राजनाथ सिंह जितना राजनीति में सक्रिय है और दमदार फैसले लेते हैं उतना ही वो पढ़ाई में तेज रहे हैं। एक समय में फिजिक्स के टीचर रहे राजनाथ सिंह आखिर कैसे राजनीति में आए और अपना सफर तय करते हुए देश के कई महत्तवपूर्ण पदों में आसीन हुए आईये उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं।  

10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभौरा गांव में जन्मे राजनाथ सिंह के पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी है। शुरूआत की पढ़ाई राजनाथ सिंह ने अपने गांव से ही की। बताया जाता है कि राजनाथ सिंह जब 13 साल के थे तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी के साथ एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए ये गोरखपुर आ गए जहां से इन्होनें गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली। जिसके बाद ये मिर्जापुर के के.बी. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फिजिक्स के टीचर भी रहे हैं।

औपचारिक रूप से राजनाथ सिंह 1974 में राजनीति में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत जनता पार्टी से की थी। साल 1977 में राजनाथ सिंह ने मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1980 के दशक को भाजपा को ज्वॉइन कर लिया।

राजनाथ सिंह 1984 में भाजपा युवा विंग के राज्य अध्यक्ष, 1986 में राष्ट्रीय महासचिव भी बनें। इसके अलावा राजनाथ 1991 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री भी बनाया गया। इसी दौरान एंटी-कॉपिंग एक्ट लाया गया था। जो चर्चाओं में रहा था। साल 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा के लिए चुने गए।

राजनाथ सिंह साल 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उनकी सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने वाजपेयी सरकार में साल 2003 में कृषि मंत्री का पदभार संभाला था। राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

साल 2009 में राजनाथ सिंह गाजियाबाद से सांसद चुने गए।  उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से लड़ा था और बाद में उन्हें संसद सदस्य के रूप में चुना गया था।  26 मई, 2014 को राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शपथ ली। 30 मई 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री बने रहने के बाद 1 जून 2019 को राजनाथ सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला जिस पर वो अभी तक कार्यरत हैं।

इस तरह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है वहीं देश के उच्च पदों में रहने हुए देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री तक का सफर उन्होनें तय किया है। उनका राजनीति में अनुभव जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष तक रहा हैं, और इन सभी पदों पर रहते उनके द्वारा किये गये कार्यों ने ही उन्हें समय के साथ चलना सिखाया हैं,जिसके कारण वो पार्टी के प्रबुद्ध एवं सशक्त नेता की छवि रखते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram