Tesla के मालिक इंसान को बनाएंगे सुपर ह्यूमन, न्यूरालिंक चिप सिस्टम का है कमाल
सुर्खियों में रहने वाले एलन मस्क टेस्ला (Tesla) के मालिक एक बार वापस से चर्चा का विषय बने हैं। उनकी एक और कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) अंतरिक्ष में बुलंदियों को छू रही है, तो वहीं ट्विटर (Twitter) को खरीदकर एलन ने एक नए क्षेत्र में चहलकदमी शुरू की है। मस्क यहीं नहीं रुक रहे। उनके कई और प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। इन्हीं में से एक को लेकर मुख्य बात निकलकर सामने आई है। मस्क ने ऐलान किया है कि उनका ब्रेन चिप इंटरफेस स्टार्टअप ‘न्यूरालिंक' (Neuralink) अगले 6 महीनों में ह्यूमन ट्रायल्स के लिए तैयार हो जाएगा, इंसानों के दिमाग में चिप लगा कर परीक्षण किया जाएगा। लंबे अरसे से कंपनी जानवरों पर यह ट्रायल करती आई है। अब उसने इंसानी ट्रायल के लिए अमेरिकी सरकार से मंजूरी मांगी है।
आसानी से समझे, तो न्यूरालिंक एक ऐसी डिवाइस बना रही है, जो आपके कंप्यूटर, मोबाइल फोन या अन्य डिवाइस को सीधे मस्तिष्क के जरिए कंट्रोल करेगा । यानी आप सोचकर अपना स्मार्टफोन चला सकेंगे। इस डिवाइस का सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांग लोगों और पैरालाइसिस की चपेट में आए लोगों को होगा।
उदहारण के लिए , पैरालाइसिस व्यक्ति सिर्फ सोचकर ही अपना स्मार्टफोन ऑपरेट कर सकेगा। सिक्के के आकार की इस डिवाइस को लिंक नाम दिया गया है। कंपनी ने पिछले साल एक वीडियो में बताया था कि कैसे एक बंदर अपने दिमाग का इस्तेमाल कर गेम खेलता हुआ दिखा। उस बंदर के दिमाग में यही चिप डाली गई थी।
न्यूरोलिंक का कहना है कि उसका मकसद न्यूरोलॉजिकल विकृति से पीड़ित व्यक्ति का जीवन आसान बना देगा, इसमें काम में कितनी सफलता मिलेगी, इसका अनुमान अभी लगा पाना मुश्किल है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review