Bigg Boss फेम प्रियंका चौधरी पर लगा चोरी करने का आरोप, शिकायत दर्ज

Bigg Boss फेम प्रियंका चौधरी पर लगा चोरी करने का आरोप, शिकायत दर्ज

बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शो के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस फेम प्रियंका आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार प्रियंका विवादों में फंस गई है। एक्ट्रेस पर चोरी जैसा संगीन आरोप लगा है। अब इस मामलें में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज भी हो गया है।

सोशल मीडिया पर विदेश में रहने वाली मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने प्रियंका पर चोरी का आरोप  लगाया है। इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर इशिता ने इस मामलें में कई सारे ट्वीट किए है। उन्होंने  प्रियंका पर कपडे़ चुराने का आरोप लगाया है। साथ ही उनका स्टाइल कॉपी करने का भी इल्जाम लगाया है। इशिता के मुताबिक एक्ट्रेस ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी कर रखे है। 

इशिता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा ” एक ऑब्सेस्ड महिला और उसकी साइकॉटिक पीआर टीम जो दूसरों को परेशान करना बंद नहीं करते। लोगों को इम्प्रेस करने के लिए  फेक पर्सनैलिटी बनाई। आगे वो लिखती है की प्रियंका को लगता है की वो मेरे जैसे कपड़े पहनकर मेरी तरह बन जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की प्रियंका ने उनके 30  हज़ार पाउंड के कपड़ें चुराए है।

प्रियंका और उनकी टीम पर इशिता ने मुंबई पुलिस को कम्प्लेन लिखवाई है। इस बात की सूचना उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने इंस्टा की स्टोरी में लिखा ‘मेरे पास इन बेकार बातों के लिए समय नहीं है। सब कुछ अब पुलिस के पास है। आगे उन्होंने लिखा जब सारा डेटाबेस पुलिस के पास हो और उसके बाद भी आप अटेंशन चाहते हो।

इसके अलावा भी इशिता ने कई सारे ट्वीट किए है जिसमें वो मुंबई आकर प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कह रही है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा की प्रियंका किसी भी हद तक गिर सकती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram