चंद्रशेखर आजाद रावण को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, क्रिमिनल प्रोसिडिंग रद्द करने की याचिका खारिज

चंद्रशेखर आजाद रावण को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, क्रिमिनल प्रोसिडिंग रद्द करने की याचिका खारिज

प्रयागराज | भारतीय वाणी

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने यह फैसला गुण-दोष के आधार पर सुनाया।

यह मामला सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पंजाब केसरी में कार्यरत पत्रकार सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा चंद्रशेखर आजाद रावण समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में आईपीसी की धारा 147, 148, 149 और 435 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इस प्रकरण में सहारनपुर स्थित स्पेशल जज (एमपी-एमएलए)/एडीजे कोर्ट में वर्तमान में ट्रायल चल रहा है। चंद्रशेखर आजाद रावण ने इसी ट्रायल और आपराधिक कार्यवाही को रद्द कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निधि ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से भी मामले में दलीलें दी गईं। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 27 नवंबर 2025 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

शुक्रवार को न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए चंद्रशेखर आजाद रावण की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत के इस आदेश के बाद अब निचली अदालत में चल रहा ट्रायल यथावत जारी रहेगा।

हाईकोर्ट के इस फैसले को चंद्रशेखर आजाद रावण के लिए कानूनी मोर्चे पर एक अहम झटका माना जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram